कंछल की पिटाई से व्यापारी आक्रोशित

Uncategorized

MANOJ MISHRAAफर्रुखाबाद: व्यापारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की न्यायालय परिसर में मारपीट करने के मामले व्यापारियों ने जल्द आरोपियो पर कार्यवाही करने की मांग कि है| घटना से व्यापारियों में रोष है|

शहर के सेठ गली स्थित एक होटल में बुलाई गयी व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई घटना की घोर निंदा की है| व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है की जिन लोगो ने व्यापारी नेता के साथ यह किया है वह बहुत ही शर्मनाक है| प्रदेश सरकार आरोपियों पर कार्यवाही करे नही तो व्यापारी आन्दोलन करने को लेकर बाध्य होगे|

इस दौरान जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, पुन्नी शुक्ला,बंटी सरदार, दिनेश वर्मा, सूरज यादव, विनोद गुप्ता, अजय पाल यादव आदि मौजूद रहे|