शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को बीस लाख की आर्थिक सहायता- आईजी आशुतोष पाण्डेय

Uncategorized

ig copyफर्रुखाबाद: बदमाश की गोली लगने से शहीद हुए इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के परिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्काल 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है| आईजी कानपुर आशुतोष पाण्डेय ने इंस्पेक्टर की मौत को विभाग के लिए बड़ी छति बताया| आईजी ने बदमाश की फायरिंग के बाद पुलिस बल की ओर से आत्मरक्षार्थ फायरिंग न किये जाने को गंभीरता से लेते हुए इसकी जाँच की बात कही है|

कानपुर से लोहिया अस्पताल में इंस्पेक्टर के शव का मोयन करने के बाद आई जी पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत में बताया की घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गयी है| मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता की घोषणा की गयी है| श्री पाण्डेय ने बताया की शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को खबर कर दी गयी है| इलाहाबाद से देर रात मृतक राजकुमार का परिवार फर्रुखाबाद पहुंच रहा है| पत्रकारों के सवालो के जबाब में श्री पाण्डेय ने बताया की बदमाश की फायरिंग के बाद आत राकष्ठार्थ कोई फायरिंग न होने की घटना की जाँच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी| मीडिया से वार्ता के दौरान श्री पाण्डेय के साथ डीआईजी नीलाब्जा चौधरी और जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे|