कोतवाल हत्या कांड: आरोपी पर दर्ज है आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे

Uncategorized

kori papu kotvalफर्रुखाबाद: शहर कोतवाल की दिन दहाड़े हत्या करने वाले आरोपी पप्पू कोरी के खिलाफ अपराधो का लम्बा इतिहास है| वर्षो से अपराध की दुनिया में कदमताल कर रहे कोरी पर शहर कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है| पुलिस द्वारा उसको जेल भेजने के बाद वह कुछ समय में बाहर आ जाता है| फ़िलहाल वह हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा था|

शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमो का विवरण
1. अपराध संख्या 544/13 – धारा 25 आर्म्स एक्ट
2. अपराध संख्या 711/96 – धारा 307
3. अपराध संख्या 712/96 – धारा 25 आर्म्स एक्ट
4. अपराध संख्या 73/92 – धारा 307
5. अपराध संख्या 61/94 – धारा 13 जी एक्ट
6. अपराध संख्या 606/13 – धारा 302
7. अपराध संख्या 777/14 – धारा 307

कुल सात हत्या हत्या के प्रयास सहित दर्ज मुकदमो में अभी तक विवेचना चल रही है| लेकिन किसी में भी उसे सजा नही हुई| रिक्सा कम्पनी चलाने वाला कोतवाल का हत्यारा कोरी जरा से बात पर गोली चलाने के लिये मशहूर है| उसका गोली चलाने का तरीका एक सा है| बीते एक दिन पूर्व आवास विकास के सभासद राकेश गंगवार पर जान लेवा हमला भी जरा सी बात पर कर दिया गया था| सभासद रिक्शे पे लकड़ी लादने की बात कह रहे थे लेकिन रिक्शा पप्पू कोरी का होने के कारण उसने लकड़ी ले जाने से मना कर दिया| जिस पर विवाद हुआ था और उसने सभासद को गोली मार दी थी| ठीक उसी तरीके से कोतवाल जब आरोपी को पकड़ने गये तो उन पर भी गोली कोरी ने सीने पर ही चलाई| जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी|