अपनी बीबी छोड़ विदेशो में भारतीयों की बारात ले जाकर रॉक स्टार बनते है मोदी: सलमान खुर्शीद

Uncategorized

slmanफर्रुखाबाद: पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रधानमन्त्री मोदी पर निशाना साधा है| उन्होंने कहा कि मोदी जब विदेशो में जाते है तो भारतीयों की एक बड़ी संख्या उनके साथ जाती है| जिससे वह विदेशो में रॉक स्टार बनने की कोशिश करते है|
5 साल में जनता की बीमारी समझ नहीं पाये सलमान-
लोकसभा में करारी हार मिलने के 6 माह बाद जनपद आये सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी लुईस के व्यक्तव्य केवल मोदी के इर्दगिर्द ही घुमते रहे| उन्होंने कहा कि उनकी हार की वजह केवल जनता को उसकी बीमारी के हिसाब से दवा ना दे पाना है | शायद मैंने जनता को दर्द दिया लेकिन उस हिसाब से उसे दवा नही दे सका| वही मोदी की दवा जनता को अचानक फायदा कर गयी|

उन्होंने कहा कि लेकिन हमेशा इस तरह का महौल नही रहेगा| अगर दर्द दिया है तो दवा भी देगे और जनता दोबारा उनके साथ होगी| मोदी की विदेशो में बढती लोकप्रियता को लेकर सलमान ने कहा कि वह विदेशो में जब जाते है तो अपने साथ हजारो भारतीयों को भी ले जाते है जो उनकी तारीफ में कसीदे पड़ते है| लेकिन इससे कोई फर्क नही पड़ता| सलमान ने कहाँ कि मोदी ने खुद की पत्नी को छोड़ दिया है लेकिन विदेशो में वारात लेकर जाते है|
पूर्व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के खतराना स्थित आवास पर आये पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि अब वह जल्दी-जल्दी जनपद आते रहेगे| 13 दिसम्बर को बाल मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमे वह उपस्थित रहेगे| इस दौरान जिलाध्यक्ष मृतुजय शर्मा, बंटी सरदार, इस्लाम चौधरी आदि मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]