कायमगंज में चली जबाबी गोलियां, पांच गिरफ्तार

Uncategorized

14_11_2014-14fkb1-c-2फर्रुखाबाद: (कायमगंज) मेड़ कट जाने पर हुए विवाद में जमकर मारपीट व दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर कोला में हरिओम और सुरेंद्र ¨सह में खेत की मेड़ काटने को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार को हरिओम के दादा महाराम खेत की जुताई कर रहे थे। इस दौरान पड़ोसी सुरेन्द्र ¨सह की मेड़ कट गयी। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों से असलहे निकल आए। दोनों ओर से हवाई फाय¨रग की। इसमें किसी को गोली तो नहीं लगी। लेकिन कई राउंड फाय¨रग होने से गांव में दहशत फैल गयी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने एक पक्ष से हरिओम, अशोक व कमल तथा दूसरे पक्ष से सुरेन्द्र ¨सह व पंकज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस को दो देशी तमंचे व कारतूस बरामद हुए।प्रभारी निरीक्षक एके सिंह परिहार ने बताया कि आरोपियों की शांतिभंग में गिरफ्तारी के अलावा अवैध शस्त्र बरामदगी पर आ‌र्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]