102 फ्री सेवा के नाम से मरीजो के साथ होती अबैध बसूली

Uncategorized

102फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की महत्वाकांक्षी योजना फ्री एम्बुलेंस इन दिनों अबैध बसूली का जरिया बन गयी है| प्रसूताओ से बिना किसी डर भय के अबैध बसूली की जा रही है| जिसकी खबर शायद अधिकारियो को ना हो लेकिन खबर से जानकारी मिलने के बाद भी शायद ही शिकंजा कसा जा सके| अधिकरियो की यह लापरवाही प्रदेश सरकार के प्रति जनता का नजरिया जरुर नकारात्मक करती है| एम्बुलेस पर अबैध बसूली का यह खेल अधिकारियो की लापरवाही के नजरियों को उजागर करती है|

सरकार ने प्रसूताओ को प्रसब के दौरान उनके घर से स्वस्थ्य्ब केन्द्र लाने के लिये 102 एम्बुलेस सेवा चलायी थी| पहले तो गरीब जनता को लाभ मिला लेकिन कुछ समय के बाद शुरु हो गया मरीजो के साथ अबैध बसूली का खेल | यंहा तक तो ठीक था लेकिन जेएनआई टीम ने जब जानकारी की तो पता चला की कई- कई घंटे इंतजार करने के बाद भी१०२ सेवा नही आती| जिससे मरीज को अस्पताल से घर जाने के लिये या घर से अस्पताल जाने के लिये लम्बा इंतजार करना पड़ता है | इसके बाद भी उन्हें 102 एम्बुलेस की सुबिधा नही मिल पाती है|
केस एक मोहम्दाबाद के ग्राम बाग़रठौरा निवासी अनिल कुमार ने अपनी पत्नी को प्रसब हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| अनिल के अनुसार उनसे 102 एम्बुलेस के चालक ने 200 रूपये की बसूली की| प्रसब के बाद घर जाने के लिए कई घंटे फोन करने के बाद भी एम्बुलेस नही आयी|
केस दो कुलदीप ने मंगलबार को अपनी बहू उमा देवी पत्नी देवेन्द्र निवासी जौरा कायमगंज को प्रसब हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| उनसे भी 200 रूपये की अबैध बसूली की गयी|
केस तीन रिचा पत्नी रिंकू को भी मंगलबार को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| उनका कहना है कि उनकी आशा ने रुपये लेकर 102 एम्बुलेस के चालक को दे दिये|
केस चार लोहिया अस्पताल में भर्ती सपना पत्नी जयवीर निवासी नेकपुर ने बताया कि जिस समय उसको प्रसब पीड़ा शुरु हुई तो उसने102 एम्बुलेस को फोन किया| कई बार फोन बजने के बाद पहले तो फोन उठा नही बाद में जब फोन उठा तो उसने आने से ही मना कर दिया|
जनपद में दम तोड़ रही एम्बुलेस फ्री सेवा के नाम पर लाखो रूपये की गत महीनो में ठगी की गयी है| अधिकारी कहते है की हमे जानकारी नही है| सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता व माननीय अपनी-अपनी में लगे है| इस लिये जनता को इस सब का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]