पटेल जी का जन्मदिन व इंदिरा गाँधी की पूण्यतिथि एक साथ मनायी

Uncategorized

srdar ptelफर्रुखाबाद: भाजपा नेताओ के द्वारा सरदार पटेल के जन्म दिन को क्या मनाया की कांग्रेसियों में भी जोश भर गया| काफी अर्से बाद कांग्रेसियों को भी एक जुट देखा गया| उन्होंने पटेल जी का जन्म दिन व इंदिरा गाँधी की पूण्यतिथि एक साथ मनायी|
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर कांग्रेसियों ने भी पटेल पार्क पंहुच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गाँधी की तस्वीर पर भी कांग्रेसियो से माल्यार्पण किया|
इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहने से पहले पटेल को क्यों याद नही करती थी| वह केबल वोट की राजनीति करती है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा, पुन्नी शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, जानकी शुक्ला, सीता मिश्रा, कौशलेन्द्र सिंह यादव, वसिमुजमा खां आदि मौजद रहे|