बबना हत्या कांड का मुख्य आरोपी रामपाल गिरफ्तार

Uncategorized

uppफर्रुखाबाद: तकरीवन दो माह पूर्व हुए  बबना कांड के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामपाल को पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया| उसके सर पर पचास हजार रुपये का इनाम भी था|
बीते 20 अगस्त को नबाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बबना में तीन लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| जिसके बाद घटना के सम्बन्ध में नौ लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था| घटना के सम्बन्ध में पुलिस कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है| गत  3 सितम्बर को गढिया गाँव के आरोपी रवेन्द्र ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था|
बीते दिन पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने नवाबगंज थाने में पंहुच कर थानाध्यक्ष अनूप तिवारी को मुख्य आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए थे| जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को करनपुर तिराहे से 50 हजार के इनामी घटना के मुख्य आरोपी रामपाल पुत्र विष्णुदयाल को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]