भागमभाग :सात माह से सात बच्चे छोड़ सात कुंबारे के साथ भाग चुकी है “धन्नो”

Uncategorized

mhilaफर्रुखाबाद: बीते दिन बघार नाले के निकट इटावा-बरेली हाईवे पर नशे की हालत में विवाहिता महिला मिली थी| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो पायी थी| महिला के बारे में जानने के लिए पुलिस से लेकर मिडिया के भी साथी परेशान दिखायी दे रहे थे | कोई उसे बाहर किसी अन्य प्रदेश की बता रहा था तो कोई कुछ कह रहा था| महिला के मिलने के चौबीस घंटे बाद जब उसकी शिनाख्त हुई तो माजरा कुछ और ही निकला| दरअसल सात माह पूर्व विवाहिता सात बच्चो को छोड़ कर एक कुंबारे युवक के साथ भागी थी| तब से भाग रही|
तकरीवन सात माह पूर्व शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुमदा निवासी मजदूर निर्दोष जाटव कि पत्नी (धन्नो) परिवर्तित नाम पडोस के ही गाँव के एक युवक के साथ अपने सात बच्चो को छोड़कर चली गयी थी| उस समय उसके मन में ना जाने क्या ख्याल आया था| तब वह नशा नही करती थी| लेकिन जब वह भागी तब से उसे पीने की लत लग गयी| कुछ समय बाद युवक ने उसे छोड दिया| लेकिन वह अपने घर नही गयी| और बदल बदल कर लोगो के साथ भाग रही है|
मंगलवार को महिला की चचेरी बहन गुड्डी उसे खोजते हुए लोहिया अस्पताल पंहुची तो रहस्य से पर्दा उठा| उसका मायका समधन में बताया गया है| लेकिन महिला धन्नो उसे नही मिली|
दरअसल बीते दिन जब पुलिस उसे लोहिया अस्पताल नशे की हालत में छोड़ गयी| तो कुछ समय के बाद तकरीवन शाम आठ बजे महिला आवास विकास तिराहे पर देखा गया| वह एक नये व्यक्ति के साथ बांहे डाले जा रही थी| जानकारी करने पर महिला ने बताया कि वह उसका देवर है|
फिलहाल महिला का पति व अन्य परिजन उसे खोज रहे है लेकिन उसका कही पता नही चला|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]