बदचलन पुत्री का शव लेने तक नहीं आये परिजन

Uncategorized

FARRUKHABAD : घटना के समय कुइयांबूट निवासी मृतक धर्मेन्द्र शाक्य के घर में जब उसके अलावा मोहम्मदाबाद निवासी सीमा पाल का शव मिला तो स्थानीय लोग कानाफूसी में जुट गये। लेकिन जो कानाफूसी स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी उस पर यकीन पोस्टमार्टम होने के बाद करना लाजमी है। घटना होने के बाद पोस्टमार्टम होने तक परिजन उसका शव लेने नहीं पहुंचे। उसका शव मेडिकल कालेज में रखवा दिया गया।

[bannergarden id=”11″]

विदित है कि मंगलवार प्रातः अपना दल नेता धर्मेन्द्र शाक्य उर्फ पिंकू पुत्र सोवरन शाक्य के कुइयांबूट स्थित आवास पर मोहम्मदाबाद के नगला पोपी निवासी सीमा पाल पुत्री राजेन्द्र पाल का शव फांसी पर लटका मिला था। पुलिस ने दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धर्मेन्द्र के पेट के अंदर अल्कोहल की पुष्टि की गयी। जिससे यह कहने में कोई परहेज नहीं कि धर्मेन्द्र घटना के समय नशे में था। उसके कंधे, कोहनी व शरीर के निचले हिस्से में कुल मिलाकर चार चोटें पायी गयीं। मौत की बजह स्पष्ट न होने पर धर्मेन्द्र शाक्य का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। वहीं सीमा पाल के छाती व घुटनों पर चोटों के निशान पाये गये। उसके साथ शारीरिक सम्बंध बने या नहीं इसके लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेज दी गयी।

[bannergarden id=”8″]

मजे की बात तो यह है कि घटना से लेकर पोस्टमार्टम होने तक 15 से 20 घंटे का समय बीत चुका था। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना भी दे दी गयी। लेकिन परिजन शव लेने पोस्टमार्टम हाउस तक नहीं आये। मृतक सीमा के शव को बघार नाला स्थित मेडिकल कालेज में रखवा दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा पाल आशिक मजाज लड़की थी। जिसके कमरे व धर्मेन्द्र के आवास पर अक्सर कई मनचले युवकों को देखा गया था। उसके बदचलन होने की बजह से ही परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। जिसके चलते वह यहां नरबीर पाल के कुइयांबूट स्थित आवास पर किराये पर रहने लगी थी। लेकिन यहां पर भी उसकी कई मनचले युवकों से धर्मेन्द्र के अलावा दोस्ती बतायी गयी है। धर्मेन्द्र के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

mobileइस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा चन्द्रदेव यादव ने बताया कि युवती सीमा पाल के मृत होने की सूचना पर पहले ही उसके परिजनों ने मोबाइल स्विच आफ कर लिया था। जब उसके घर पर पुलिस पहुंची तो दरबाजे पर ताला डालकर परिजन फरार थे। एतिहातन शव को सुरक्षित मेडिकल कालेज में रखवा दिया गया है। गुरुवार प्रातः थाना पुलिस पुनः उसके परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास करेगी।