गोली लगने से ग्रामीण घायल

Uncategorized

GOLI 1फर्रुखाबाद : बीती रात घर पर सो रहे ग्रामीण को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर घायल कर दिया| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा निवासी के ४० वर्षीय राजेश कुमार पुत्र श्रीपाल अपने मकान के बाहर सो रहा था| यसी दौरान तकरीवन दो से तीन बजे के बीच किसी ने उसके गोली मार दी| गोली लगने से राजेश घायल हो गया| गोली उसके कंधे पर लगी| थाने के सिपाही विमल ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने घटना को संदिग्ध बताया है|