ब्रेकिंग न्यूज: छात्रा का कुर्ता फाड़ निर्बस्त्र करने का प्रयास

Uncategorized

minaa.jpg 2फर्रुखाबाद: पुरानी खुन्नस में गांव के ही युवक ने पुराने विवाद का बदला लेने के लिए बाग में बकरी चरा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया | इसी दौरान आरोपी ने छात्रा का कुर्ता फाड़ कर उसको निर्वस्त्र करने का प्रयास किया| लेकीन इसी बीच छात्रा की बहन मौके पर पंहुच गयी और उसने आरोपी को चप्पलो से पीट दिया| मौका देखकर आरोपी फरार हो गया | पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर निवासी एक ग्रामीण से गांव के ही दुर्गेश पुत्र गंगाराम से पुराना विवाद चल रहा है| सोमबार को छात्रा गांव के ही पास एक बाग में अपनी बकरी चराने गयी थी तभी आरोपी ने मौका पाकर उसे दबोच लिया| पीडिता का आरोप है की दुर्गेश ने पहले उसको पकड़ने का प्रयास किया और जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी इज्जत तार-तार करने का प्रयास किया| इसी दौरान उसने छात्रा का कुर्ता सामने से फाड़ उसे निर्बस्त्र करने का प्रयास किया| तभी उसकी बड़ी बहन किसी तरह वंहा पंहुच गयी और उसने आरोपी को पड़ने का प्रयास किया| लेकिन आरोपी के सामने एक नही चली| इसी दौरान आरोपी दुर्गेश ने उन्हें जमकर पीट भी दिया|
पीडिता ने परिजनों के साथ कोतवाली पंहुच कर घटना की जानकारी दी| जानकारी होने पर दरोगा श्री कृष्ण ने मौके पर पंहुच कर जांच पड़ताल की लेकिन आरोपी हत्थे नही चढ़ा|