ब्रेकिंग न्यूज: आगनबाडी कार्यकत्री को बाइक सबारो ने गोली मारी

Uncategorized

raaj veti goliफर्रुखाबाद: पारिवारिक विवाद के चलते दो बाइक सबारो ने पति के साथ पोलियो की दवा पिलाने जा रही आगनबाडी कार्यकत्री को दिन दहाड़े गोली मार कर घायल कर दिया| घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस जाँच में जुट गयी है|
राजेपुर थाना क्ष्रेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी राजवेटी जाटव पत्नी रामभजन जाटव ग्राम कमालुद्दीनपुर में आगनबाडी कार्यकत्री है| शुक्रबार को वह अपने पति के साथ पोलियो की दवा पिलाने निकली | जब वह ग्राम बहादुर पुर के निकट पंहुची तो अचानक आये दो बाइक सवारों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलिंया दाग दी और फरार हो गये| जानकारी मिलने पर बहादुरपुर के प्रधान राकेश सिंह ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
वही घायल राजबेटी के पति रामभजन ने बताया की उसके पुत्र का विवाह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिश्ररनपुरवा निवासी मानसिंह की पुत्री सोनिया के साथ हुआ था| मानसिंह रामभजन का सगा साला है| रामभजन के अनुसार तीन महीने पहले उसकी बहू को बुलाने उसके पिता का एक साथी मनोज पुत्र लक्ष्मी नारायण आया था| जिसके साथ उन्होंने बहू को नही भेजा| जिसको लेकर उसके साथ मारपीट भी हो गयी थी| मनोज ने उसे देखलेने की धमकी भी दी थी| तीन माह बाद आज मौका देखकर मनोज उसके साथ रंजित पुत्र शिवप्रसाद व एक अज्ञात युवक आया और उसके ऊपरफायर कर दिया | जिससे वह सडक किनारे गिर गया| तभी अचानक उसकी पत्नी राजवेटी के रंजीत ने गोली मार दी और फरार हो गये|घायल को लोहिया में भर्ती किया गया है|