चाची को बाथरूम में नहाते हुए देखने पर युवक हिरासत में

Uncategorized

bathrumफर्रुखाबाद: जवानी की उमंग में अपनी ही सगी चाची के प्रति गलत भावना रखना एक युवक के लिए बहुत मंहगा पड़ गया| महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे डाल दिया और मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है|
शहर कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला बाग़रुस्तम निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है की उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है| वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है| उसके जेठ रमेश का पुत्र मोनू उसे अक्सर गलत नजर से देखता है| कई बार शौच करते समय उसे बदनीयती से दबोचने की भी कोशिश कर चुका है|
पीड़ित महिला ने बताया की शुक्रवार को वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी उसी दौरान मोनू उसे बाथरूम के गेट से अन्दर देख रहा था| जानकारी होने पर उसने जब विरोध किया तो आरोपी की माँ कमला ने भी उसके साथ मारपीट कर दी| महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोनू को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल दिया है|
कोतवली के एसएसआई हरीश चन्द्र ने बताया की महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]