पुरे जनपद में शुरु कराये मनरेगा: सचिव

Uncategorized

DEEPAK 22फर्रुखाबाद: स्वास्थ्य सचिव संजय सिंह ने कमालगंज स्वास्थ्य केंद्र व व्लाक कार्यालय का भी निरिक्षण किया| इस दौरान उन्होंने डीडीओ से मनरेगा का काम जल्द शुरु कराने के निर्देश दिये|
सचिव कमालगंज स्वास्थ्य केंद्र पर पहले निरिक्षण करने पंहुचे| जिसमे उन्होंने ओपीडी, आपरेशन रूम व पैथलाजी का भी निरिक्षण किया| इस दौरान उन्होंने लैब टैक्नीशियन दीपा शुक्ला को डाट्स के मरीजो के उपचार के विषय में जानकारी ली और खुद मास्क आदि पहन कर कार्य करने के निर्देश दिये|
इसके बाद उन्होंने व्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया जिसमे शिकायत रजिस्टर में कम शिकायते दर्ज होने पर उन्होंने अधिकारियो की क्लास लगा दी| इस दौरान उन्होंने कहा की मनरेगा को पुरे जनपद में तेजी से शुरू किया जाये | जिससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल सके|