हिजाम जिलाध्यक्ष ने गंगा के लिए जल भी त्यागा

Uncategorized

hijam 4फर्रुखाबाद: बीते 6 दिन से चल रहे हिन्दू जागरण मंच के अनशन में आज छठे दिन जिलाध्यक्ष ने जल भी त्याग दिया| जिसके चलते उनकी हालत में तेजी से गिराबट शुरू हो गयी है मजे की बात है की अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अनशनकरियो की सुध तक लेने नही गया|
गंगा को अविरल निर्मल बनाने के लिए हिजाम कार्यकार्ता टाउनहाल पर अनशन कर रहे है| उसके समर्थन में भी कई सामजिक संगठन भी पंहुच गये है| लेकीन कोई भी अधिकारी अभी तक अनशन स्थान पर नही पंहुचा और न ही किसी का भी मेडिकल परिक्षण किया गया| जिससे हिजाम कार्यकर्ताओ में रोष व्याप्त है | जिसके चलते हिजाम नेताओ ने बीती रात तिकोना चौकी के निकट जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की थी लेकिन प्रशासन की सेहत पर कोई खास असर नही पड़ा|
वही पूर्व नियत कार्यक्रम के अनुसार हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने रविवार से पानी पीना भी छोड़ दिया| जिससे संगठन पदाधिकारियों में चिंता की लकीरे है| इस दौरान हिजाम के प्रदेश मंत्री दिनेश मिश्रा व अभिषेक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे|