सेशन हवालात से सिपाही को केवल 500 देकर पत्नी ने मिलने घर पंहुचा कैदी

Uncategorized

sipahi copyफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से जेल में बंद गेंगेस्टर एक्ट में बंद कैदी ने 500 रुपये में ही खाकी को खरीद लिया| जिसके बाद वह एक सिपाही के साथ अपनी पत्नी से मिलने पंहुचा गया| जानकारी होने पर पुलिस आला अधिकारीकोर्ट पंहुचे और मामले के सम्बन्ध में पूछताछ की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सुशील दुबे पुत्र रामनिवास दुबे बीते काफी समय सेगेंगेस्टर एक्ट में जिला कारागार में बंद है| जिसकी आज गेंगेस्टर कोर्ट में पेशी थी| जिसे लेकर सिपाही संतोष कुमार कोर्ट पंहुचा| लेकिन कोर्ट में पेश करने की जगह उसे मोटरसाईकिल पर बैठा कर उसके आवास विकास स्थित आवास पर पंहुच गया| सुशील दुबे अपने घर के अन्दर पंहुच गया| जिसकी जानकारी मिडिया को हो गयी कुछ मिडिया कर्मी उसके मकान के पास पंहुच गये|
घटना की सूचना पर कोर्ट में आर आई व फतेहगढ़ कोतवाल राजेश्वर सिंह मौके पर पंहुचे| जिसके बाद सिपाही भी उसे लेकर कोर्ट पंहुचा| कैदी तकरीवन डेढ़ घंटे तक अपने घर पर रहा|
कोतवाल ने सिपाही संतोष से पूछताछ की| सिपाही ने बताया की उसने लाकव के मुंशी को भी रूपये दिये थे| कोतवाल आरपी यादव ने बताया की जाँच किओ जा रही है| जाँच में दोषी पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी|