डीएम के पैटर्न पर बीएसए, दलाल शिक्षको में हडकंप

Uncategorized

BSA-JOGRAJ-SINGH1फर्रुखाबाद: जनपद में तैनात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह के आगमन के बाद बेसिक शिक्षा पटरी पर लौटती दिखायी पड रही है| वही दूसरी तरफ दलाल शिक्षको में हडकंप मचा हुआ है| बेसिक शिक्षा विभाग में कई योजनाये संचालित है| जिसमे दलाल शिक्षको और खण्ड शिक्षा अधिकारियो की मिली भगत होती है जैसे ड्रेस वितरण व रेडियो वितरण आदि में मोटा कमीशन बसूला जाता है|
बच्चों के भविष्य से खिलाबाड करने में माहिर बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ अध्यापक अपनी जेबे भरने के लिए नए नए तरीके इजाद करते रहते है| जिला मुख्यालय से लेकर व्लाक कार्यलय तक इनका जाल फैला है| विधालय के समय में बेसिक शिक्षा कार्यलय के चक्कर लगाते हुए इन्हे देखा जा सकता है| जिसमे लिपिक के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी की भी मिली भगत शामिल है|
नियमानुसार सभी सातों व्लाको पर लिपिकों की तैनाती की गयी है| लेकिन लिपिक अपनी मन मानी के चलते व्लाक कार्यालय पर न बैठ कर जिलामुख्यलय पर अपनी दुकाने सजाये हुए है|
जिसके चलते शिक्षक को कई किलोमीटर चलकर मुख्यलय तक आना पड़ता है| जिसके चलते उन्हें विधालय भी छोड़ने में कोई गुरेज नही होता| लेकिन इस समय कडक जिलाधिकारी के पैटर्न पर चल रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह के सख्त रुख के चक्कर में शिक्षको ने आना तो छोड़ दिया लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के चहेते दलाल शिक्षको ने मुख्यालय जाने की जिम्मेदारी ले ली है और वह विधालय के समय में कमीशन खोरी का काम व्लाक लिपिकों से कराने के लिए बेसिक शिक्षा कार्यालय के चक्कर काटते नजर आ जाते है| काम के बदले दाम कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारीयो व लिपिकों सहित दलाल अध्यपको का भी कमीशन में बंदर बाँट होता है|
बीते दिन राजेपुर व्लाक के के दलाल शिक्षक को अपने कार्यालय में विधालय के समय धूमते हुए बीएसए योगराज सिंह के द्वारा पकड़ा लिया गया| श्री सिंह ने उसकी जमकर क्लास लगा दी और कार्यवाही करने की बात कही| बेसिक शिक्षा के दलाल शिक्षको में श्री सिंह का खौफ बन गया है|