ससुराल जा रहे पेंटर को गोली मारी

Uncategorized

mail.google.comफर्रुखाबाद:(कमालगंज) सोमबार को शाम चार बजे अपनी ससुराल जा रहे युवक को बाइक सबार लोगो ने तमंचे से गोली मार कर घायल कर दिया | घायल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरु कर है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेटगंज लाल दरवाजा निवासी आसिफ पुत्र गुलाम वारिस कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर में जा रहा था| जैसे ही वह रजीपुर जरारी मार्ग पर अपनी ससुराल ईशापुर के निकट पंहुचा तो एक बाइक पर पीछे से आये दो लोगो ने आसिफ को घेर लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया| झीना झपटी में तमंचा सर से हट कर सीने पर आ गया और तभी अचानक फायर हो गया| गोली लगने से आसिफ गम्भीर रूप से घायल हो गया| कुछ समय के बाद उसके ससुर अंसार मौके पर पंहुचे और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती किया गया| जंहा से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया|
घायल आसिफ के अनुसार उसकी मोहल्ले में ही एक युवक अरविन्द के साथ काफी कहासुनी हो गयी| जिससे शहर कोतवली में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था|
इसी दुश्मनी के चलते दोनों आपस में भीड़ गये और मौका देख कर आरोपियों ने उसके ऊपर आज हमला बोल दिया| पुलिस ने अरविन्द उर्फ़ राजू व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरु कर दी गयी है|