तहसील अधिवक्ता ने फांसी लगा कर जान दी

Uncategorized

mauutफर्रुखाबाद: बीती रात तहसील सदर के एक बकील ने कमरे के अन्दर फांसी लगा कर जान दे दी| मामले की जानकारी पुलिस को नही दी गयी| परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला शिवाजी नगर कालोनी निवासी एक अधिवक्ता फतेहगढ़ में वकालत करते है| उनका पुत्र तहसील सदर में वकालत करता था| बीती रात वह लगभग आठ बजे आया और कमरे में चला गया| सुबह परिजनों ने देखा तो उसका शव फांसी पर लटक रहा था| परिजनों ने शव को नीचे उतारा| परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था|
घटना की जानकारी पुलिस को नही दी गयी|