हाल ए बेसिक शिक्षा: कई विधालय जिसमे छात्र तो है लेकिन शिक्षक एक भी नही

Uncategorized

BSA फर्रुखाबाद : बेसिक शिक्षा विभाग में कब कौन क्या कर रहा है या कब कौन क्या कर दे इसका कोई पता नही| भ्रष्टाचार घुसखोरी का अड्डा बने विभाग में माफियाओ का राज चलता है जो भी आता है वह लेकर चुप-चाप बैठ जाता है| सरकार बेसिक शिक्षा में सुधार के पुरे प्रयास कर रही है| जनपद के तेजतर्रार जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार भी बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए अपनी पूरी ताकत झोके है| लेकिन विभाग में बच्चों के भविष्य से खिलबाड़ करने का पुराना चलन है| नगर क्षेत्र के विधालयो में नौनिहालों को पढाने के लिए शिक्षको की तैनाती तास के पत्तो की तरह की गयी| जो मोटी रकम या फिर पंहुच वाला था उसे नगर क्षेत्र के सड़क किनारे वाले विधालयो में नियुक्ति मिल गयी और जिन विधालयो में सुख सुबिधाओ का आभाव था उनमे एक भी अध्यापक तैनात नही किया गया| नगर क्षेत्र के कई विधालय बिना शिक्षको के चल रहे है जबकि कई विधालयो में पांच-पांच शिक्षको की तैनाती कर दी गयी| प्रश्न यह उठता है की बिना अध्यापक के विधालय कैसे चल रहे है और उनका वित्तीय कार्य कौन देख रहा है| मिडडे मिल की क्या व्यवस्था है| इसका जबाब देने के लिए कोई आगे आना नही चांहता|
बताना जरूरी है की नगर क्षेत्र में कुल 61 प्रायमरी विधालय है व 10 जूनियर हाईस्कूल है| 61 विधालय में कुल 73 अध्यापक तैनात है| जिनमे से चार अध्यापक मनीष मिश्रा, कृपा शंकर सिंह, रमन मिश्रा, आलोक यादव को एबीआरसी बना दिया गया| वही वर्तमान में तीन अध्यापक छुट्टी पर चल रहे है| जिससे अध्यापको की तैनाती को लेकर शतरंज की गोटी सा दिमाग लगाया गया| मोटी रकम के साथ हुई अध्यापको की तैनाती में खूब दिमाग भी खर्च किया गया| शिक्षा का उजियारा फैले या ना फैले लेकिन विभाग के इन अधिकारियो ने मोटी रकमपैदा की और बच्चों का भविष्य घोर अन्धकार में डाल दिया|
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विधायल तैलयाफजल इमाम, प्राथमिक विधालय साहबगंज व प्राथमिक विधालय घोडा नखास में एक भी अध्यापक तैनात नही है| फिर यह विधालय कौन चला रहा है? जबकि नगर में ही कई यैसे विधालय है जिनमे पांच-पांच अध्यापक तैनात है| प्राथमिक विधालय रंगसाजान में पांच अध्यापक तैनात है| नरेन्द्र सरीन फतेहगढ़ में चार अध्यापको की तैनाती है| जिसको देख कर यह प्रतीत होता है की विभाग में कोई देखने वाला नही है|
अब जूनियर हाई स्कुलो की स्थित……………
नगर क्षेत्र में कुल दस जूनियर हाई स्कूल है| जिसमे कन्या पूर्व माद्यमिक विधालय सातनपुर, कन्या पूर्व माध्यमिक विधालय भोलेपुर, शन्ति पूर्व माध्यमिक विधालय भोलेपुर, कन्या पूर्व माध्यमिक विधालय बढ़पुर, पूर्व माध्यमिक विधालय फतेहगढ़, कन्या पूर्व माध्यमिक विधालय रंगसाजान, कन्या क्रमोतर चीनी ग्रान, कन्या पूर्व माध्यमिक विधालय नाला सिम्तसुमाल, पुर माध्यमिक विधालय पलरा तालाब है| जिसमे कोई भी विधालय यैसा नही है जिसमे चार से अध्यापक हो|
दोनों विधालयो में शिक्षको की तैनाती बड़े सहज ढंग से की जा सकती है| आदेश है की जूनियर हाई स्कूल के सहायक अध्यापक को प्राथमिक का प्रधानाध्यापक बनाया जा सकता है| लेकिन विभाग का ध्यान इस तरफ है| विभाग के अधिकारी मिली भगत के चलते अपने चहेते अध्यपको को कई कई विधालयो का चार्ज दे रखे है| इससे अध्यापक व बाबू मिलकर गोल माल करने में लगे है|