अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओ को सोशल मिडिया के इस्तेमाल पर जोर

Uncategorized

bjp 5फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के अभ्यास वर्ग के दुसरे दिन समापन के दौरान मौजूद लोगो को सोशल मिडिया के इस्तेमाल का तरीका व उससे होने बाले लाभ के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी| कहा गया सोशल मिडिया के सहारे हम अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ को अपना संदेश बहुत ही सरल तरीके से भेज सकते है|
आवास विकास में चले अभ्यास सत्र वर्ग में बोलते हुये कानपूर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल चन्द्र मिश्रा ने कहा की संगठन में हमे भेदभाव भुलाकर कार्य करना चाहिए| वही प्रदेश प्रचार प्रमुख धनश्याम अग्निहोत्री ने कहा बीजेपी की जनसंघ से लेकर वर्तमान में भाजपा की कार्यप्रणाली के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी | उन्होंने कार्यकर्ताओ से कार्यप्रणाली, संस्कृति, सम्पर्क , संबाद व सम्पर्क आदि का प्रयोग जनता के बीच करने की बात भी कही|
कानपूर क्षेत्र के मिडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय ने कहा की वर्तमान में सोशल मिडिया ने अपनी अलग से पहचान बनाई है| अख़बार की एक सीमा है जिसके बाद इसे व्यक्ति नही पढ़ सकता लेकिन सोशल मिडिया के माध्यम से हम अपनी बात दूर-दूर तक और बहुत ही शीघ्र पंहुचा सकते है| इस लिए हमे सोशल मिडिया के विषय में व उसका अपने जीवन में प्रयोग के विषय में विस्तार से समझना पड़ेगा|
इस दौरान सत्यपाल सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, शमशाबाद चेयर मैंन विजय गुप्ता, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त, पूर्व जिलाध्यक्ष भू देव सिंह राजपूत, महामंत्री विमल कटियार, भास्कर दत्त, रुपेश गुप्ता, मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे|