Tuesday, April 8, 2025
spot_img
HomeUncategorizedतहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी सहित तीन का तबादला, सक्रिय हुए भूमाफिया

तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी सहित तीन का तबादला, सक्रिय हुए भूमाफिया

tahseeldar-rajendra-chaudhariफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने सदर तहसीलदार सहित तीन तहसीलदारो को इधर से उधर कर दिया| तहसीलदार सदर के तबादले के पीछे नगर विधायक का हाथ बताया जा रहा है| इससे पहले बर्खास्त हुए लेखपाल को बहाल करा कर ई गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण और तकनिकी काम के लिए भी लेखपालो को हटाकर नियुक्ति करायी गयी थी| इसके पीछे भी नगर विधायक का हाथ होने की चर्चाये तहसील सदर में आम थी|

भाजपा नेता सुशील शाक्य का कहना है कि नियम विरुद्ध हो रही लेखपालो की तैनाती में राजनैतिक दबाब साफ़ दिखाई पड़ रहा है| इससे भ्रष्टाचार और बढ़ेगा| ज्ञात हो कि बर्खास्त लेखपाल नियमानुसार सदर तहसील, सर्कल और हलके तीनो में तैनाती का अपना अधिकतम समय तैनात रहने का कार्यकाल पूरा कर चुका है|

डीएम ने तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी को सदर के कायमगंज तहसील का तहसीलदार बनाया है| वही अमृतपुर के तहसीलदार प्रेमचन्द्र लाल को तहसीलदार सदर बनाया गया है| वही सदर तहसील में न्यायिक तहसीलदार का कार्य देख रहे विनोद कुमार को तहसीलदार अमृतपुर बनाया गया है|

उधर बाजार में चर्चा है कि भूमाफियाओं ने अपने अपने स्तर से गोटे बिछा कर नगर के आसपास की जमीनो को अवैध ढंग से प्लाटिंग का का काम शुरू कर रखा है इसके लिए मनमाफिक लेखपाल और तहसीलदारों की नियुक्ति की गोटियां बिछाई जा रही है| बर्खास्त हुआ लेखपाल भी बाग़ की जमीन की श्रेणी बदले जाने के मामले में ही आरोपित हुआ था| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments