ब्रेकिंग न्यूज़:लूट की घटना करने से मना किया तो साथी ने गोली मारी

Uncategorized

goli 0फर्रुखाबाद: रविवार देर शाम लूट की घटना को अंजाम देने से मना करने पर साथियों ने शराब पिला कर वेटर के गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| घायल को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया|
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊटोला निवासी 25 वर्षीय आशीष राजपूत पुत्र बालकराम राजपूत रेलवे रोड पर एक होटल में नौकरी करता है| रविवार शाम तकरीवन 5 बजे शनि व पंडित नाम के दो लोग उसे घर से बुला ले गये और शहर कोतवाली के नखास क्षेत्र में कही दारू पी| इसी दौरान दोनों ने आशीष राजपूत से एक लूट की घटना को अंजाम देने की बात कही जिसे उसने मना कर दिया| घायल आशीष ने बताया की इसी बात को लेकर दोनों के साथ उसका विवाद शुरू हो गया|
विवाद जब जादा बढ़ गया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी और पुलिस घायल को लेकर लोहिया पंहुची जंहा सिपाही राजेश कुमार ने उसे भर्ती कराया लेकिन गोली उसके कंधे पर लगी जिससे वह गम्भीर हो गया हालत नाजुक होने पर उसे रिफर कर दिया गया| जिसके बाद घायल को नालामछरठा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है| सूचना पर शहर कोतवाल सुनील कुमार यादव भी पंहुचे|