नन्ही देवी हत्याकांड: कछुए की चाल चल रही पुलिस की जाँच

Uncategorized

THKIKAT NNHI DEVIफर्रुखाबाद: बीते 17 जून को महिला की उस समय गला रेत कर हत्या कर दी जब वह अपने घर के चबूतरे पर सो सही थी| पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी पंजीकृत किया लेकिन जाँच के नाम पर पुलिस एक कदम भी आगे नही बढ़ पायी है| घटना को हुए एक सप्ताह का समय बीत गया है|
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम टीमरुआ नगला निवासी 62 वर्षीय महिला नन्ही देवी पत्नी शंकर लाल रात में अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रही थी| महिला का एकलौता पुत्र राजेश उर्फ राजू नवावगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर गया था| घर पर महिला की पुत्रबधू अकेली छत पर सो रही थी| घर का दरवाजा अन्दर से बंद था| बीते 17 जून की रात महिला को अज्ञात लोगो ने गला काट कर मौत के घाट उतार दिया| पुलिस ने मृतका के पुत्र राजेश की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया| लेकिन जाँच अभी तक परिवारियो पर ही टिकी हुई है| पुलिस को शक है की घटना के पीछे परिवार के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है| लेकिन परिवार के लोग अभी कुछ बोलने को तैयार नही है|
थानाध्यक्ष राघवन सिंह ने बताया की जाँच में अभी तक कोई खास प्रगति नही हो सकी है| पुलिस अन्य मामलो में व्यस्त हो गयी थी| जल्द ही जाँच तेज की जाएगी|