जल भराव से परेशान महिलायों ने किया फतेहगढ़-फर्रखाबाद मार्ग जाम

Uncategorized

JAAM 3फर्रुखाबाद: कई वर्षो से चल रहे जल भराव के संकट से परेशान होकर महिलाओ ने जाम लगा दिया| तकरीवन ढ़ाई घंटे तक लगे जाम में लोग परेशान रहे| वही मरीजो को भी धूप में समय काटना पड़ा| जाम लगाये महिलाये पुलिस से भी भिड़ी जिसके बाद पंहुचे मजिस्ट्रेट ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलबा पाया|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला में पिछले कई वर्षो से तालाब के पानी का निकास नही है जिससे बरसात में पानी लोगो के घरो में पानी भर जाता है| महिलाओ ने बताया की कई बार शिकायत की गयी लेकिन नगरपालिका कोई कार्यवाही नही करता, पानी में बच्चो के डूब जाने का खतरा भी है| सफाई कर्मी कई महीनो से दिखा तक नही| जिससे नालियों में भी कीचड़ भरा है और जरा सी बरसात में पानी का निकास ना होने के कारण घरो में पानी भर जाता है|
इन्ही समस्याओ से परेशान होकर नेकपुर कला के लोगो ने नेकपुर पुल के नीचे जाम लगा दिया| हाथो में डंडा लिए हुए महिलायों की कई लोगो से नोकझोक हो गयी| कुछ समय के बाद चौकी कर्नलगंज से फ़ोर्स मौके पर पंहुचा और जाम को खोलने का प्रयास किया| लेकिन महिलाये तैयार नही हुई| समय तकरीवन एक घंटा बाद मजिस्ट्रेट पीके श्रीवास्तव मौके पर पंहुचे और जाम लगाये लोगो को समझाने का प्रयास किया|
लेकिन लोग मामने को तैयार नही हुए| मजिस्ट्रेट ने नगरपालिका से तत्काल टेंकर मंगा लिया| और मौके पर जाकर जलभराव की समस्या को देखा| उन्होंने तीन दिन के अंदर जल निकास की व्यवस्था दिये जाने का भरोसा दिया|