पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली गुटखा बनाने वाला जालसाज

Uncategorized

tlvफर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक से की गयी शिकायत के बाद हरकत में आयी पुलिस ने बड़े पैमाने पर नकली गुटखा बनाने बाले जालसाज का दबोचा है| पुलिस फ़िलहाल उसके अन्य कई ठिकानो को तलाश कर रही है|
बीते दिन पुलिस ने फतेहगढ़,नगर,मऊदरवाजा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के आदेश पर बिभिन्य जगहों पर छापे मारी की| और बड़े पैमाने पर गैरकानूनी गुटखा बरामद किया था| शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार दोपहर ही बढपुर निवासी नकली गुटखा बनने के जाल साज नन्द किशोर को दबोच लिया था| और उसकी निशान देही पर भारी मात्रा में नकली गुटखा बरामद कर लिया था| लेकिन पुलिस ने मिडिया को कोई खास जानकारी नही दी थी|
मंगलवार को पकडे गये जालसाज नन्द किशोर गुप्ता ने बताया की वह इटावा, कन्नौज, एटा, शहजंहापुर, हरदोई आदि जनपदों में नकली गुटखा की खेप भेजता था| इस मामले में रोडवेज बस अड्डे के पास पान मसाला के एक थोक विक्रेता का भी सहारा लेता था|