तलब की शिकायत पर पुलिस ने दर्जनों दुकानों से पकड़ा प्रतिबंधित गुटखा

Uncategorized

tlabफर्रुखाबाद: पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्य दुकानों पर छापे मारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है| लेकिन इस सम्बन्ध में पुलिस ने कोई संतोष जनक उत्तर नही दिया है|
जानकारी के मुताबिक तलब गुटखा कम्पनी को जानकारी हुई की शहर में कई दुकानों पर उसकी ब्रांड का नकली गुटखा बेचा जा रहा है| जिस पर थाना मऊदरवाजा, कोतवाली फतेहगढ़, फर्रुखाबाद ने शहर में अलग-अलग जगहों पर छापे मारी कर के भारी मात्रा में गुटखा बरामद किया है| जिसमे तम्बाकू व गुटखा एक में ही मिला हुआ था| पुलिस की छापेमारी से शहर क्षेत्र के दुकानदारो में हडकंप मच गया|
लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नही है|