बिजली संकट: मेजर ने की अधिकारियो से वार्ता, कानपुर से कल आयेगी टेक्निकल टीम

Uncategorized

Mejar Sunilफर्रुखाबाद: भीषण गर्मी ऊपर से ट्रांसफार्मर तो क्या पूरा पावर हाउस की जब फूंक जाये तो क्या हो| शहर में आईटीआई के पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर क्या फूंके त्राहि-त्राहि मच गयी है| चंद घंटो में ही जनता को बेहाल कर गये है| बीजेपी के सदर विधान सभा प्रभारी मेजर सुनील दत्त ने बिजली विभागों के अधिकारियो से वार्ता की और जनता के हित के लिए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही है|
मेजर सुनील दत्त ने बताया की उन्होंने अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार के अलाबा कानपुर व आगरा के उच्चअधिकारीयों से बात की है| कानपुर से तीन लोगो की एक जांच कमेटी कल जनपद पंहुच कर ट्रांसफार्मरो के जलने का कारण जानेगी|उन्होंने बताया की आगरा के बिजली अधिकारियो ने दो ट्रांसफार्मर मंजूर कर दिये है जो सोमवार को लगाये जा सकते है| उन्होंने कहा की बिजली व्यवस्था को जल्द ठीक किया जाये|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]