सपा सम्मेलन में दयमंती और विधायक विजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी, दयमंती को मंच से जाना पड़ा

Uncategorized

sapa sammelenफर्रुखाबाद: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कार्यकर्ताओ में जोश भरने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला सम्मेलन में हाल ही में सपा में शामिल हुई पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और नगर विधायक की पत्नी दयमंती सिंह को बेइज्जत होकर सम्मेलन छोड़ना पड़ा| सम्मेलन में जोश से ज्यादा भितरघात को लेकर कार्यकर्ताओ में गुस्सा नजर आया और नगर विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई| विरोध के समय सपा प्रत्याशी रहे विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र सुबोध यादव, राकेश यादव, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉ हरनन्दन सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, कल्लू यादव, सतीश दीक्षित, डॉ जितेंद्र सिंह यादव, राकेश यादव आदि नेता मौजूद थे|

समाजवादी पार्टी का जिला सम्मेलन राजपूत गेस्ट हाउस में शुरू ही हुआ था कि हंगामा शुरू हो गया| चश्मदीदों के मुताबिक मंच पर सुबोध यादव, विधायक रामेश्वर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, दयमंती सिंह, राजेश पाठक, मुन्ना यादव, राकेश यादव आदि सपा नेता बैठे हुए थे| मंच के सामने उर्मिला राजपूत बैठी थी| दयमंती सिंह के मंच पर बैठा होने के कारन राकेश यादव के कई बार बुलाने पर भी उर्मिला राजपूत मंच पर नहीं बैठी|

इसी बीच कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा प्रत्याशी के पुत्र सुबोध यादव, चन्नू यादव, कल्लू यादव, प्रताप सिंह और सुधीर यादव पहुचे| सभा स्थक ले बाहर और अन्दर लगे बैनर और पोस्टर में रामेश्वर का फोटो गायब देख चन्नू और साथ आये अन्य समर्थक भड़क गए और सवाल उठा दिया| इस पर मब्च पर बैठे जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने जबाब दिया कि कार्यकर्म संगठन का है लिहाजा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, जिलाध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों के फोटो युक्त होल्डिंग लगाये गए है| इसी बात पर दोनों पक्षों में जमकर कहा सुनी हो गयी|

इसी बबाल के साथ मंच पर दयमंती को बैठा देख सुबोध के साथ आये समर्थक भड़क गए और अन्य सपा कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष महताब खान, रंजीत चक आदि भी विरोध में खड़े होकर नारे लगाने लगे| सपा कार्यकर्ता नगर विधायक विजय सिंह और दयमंती सिंह पर भितरघात का आरोप लगा रहे थे| अभद्र टिप्पणियों का भी खूब प्रयोग हुआ| इसी बीच दयमंती सिंह समर्थको सहित मंच से उठी और बाहर चली गयी….

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह का भी हुआ विरोध-
दयमंती सिंह और नगर विधायक को सपा सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को भी कार्यकर्ताओ ने खरी खोटी सुनाई| विरोध की अगुआई कर रहे रजत क्रन्तिकारी, विकास यादव, बंटी यादव ने आरोप लगाया कि जो लोग पार्टी में शामिल होकर सपा प्रत्याशी को हरवाने में लगे रहे उन्हें सम्मेलन में क्यों आमंत्रित किया गया| ज्ञात हो कि कल व्यक्तिगत रूप से जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह दयमंती सिंह को आमंत्रित करने गए थे| उनकी के बुलावे पर दयमंती सिंह मुन्ना यादव, राजेश पाठक और अपने पुत्रो के साथ सम्मेलन में पहुंची और सभी मंच पर बैठ गए थे| जो विरोध के बाद सम्मेलन को छोड़ कर चले गए|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
जारी…..