कंचन हत्या कांड:मक्के के खेत से बरामद किये जेबर,हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार

Uncategorized

kanchan 2 फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)बीते सात मई को थाना अमृतपुर के ग्राम नौसारा करनपुरदत्त निवासी शिवपाल सिंह यादव की पुत्री कंचन की गला दबा कर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने जेबर व प्रेमी को पकड लिया है |कंचन यादव के लाखो रूपये कीमती जेबरात मक्के के खेत में मिले है। कंचन लगभग 10 लाख रूपये के जेबरात लेकरभागी थी |जेएनआई ने घटना के समय ही खबर प्रकाशित की थी और जिसमे हत्या के पीछे जेबर का मामला ही बताया गया था | पुलिस की भी जाँच भी उसी दिशा में घूमी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया |
हत्यारोपी रमाकांत ने बताया कि उसके बीते 6 माह पूर्व से कंचन यादव से सम्बध थे। लाखो के जेबरात हडपने के कारण ही कंचन को भगा ले गया था। पुलिस को गुमराह करने के लिये उसके बैग में रेलवे टिकट के अलावा कागजातो पर फोन नम्बर लिख दिये थे। कंचन की अगौछे से गला दबा कर हत्या करने के बाद उसके शव को फेक दिया था। रमाकांत ने बताया कि कंचन हत्याकांड में उसका भाई श्रीकांत भी शामिल रहा। जिसने शव फेकने के लिये वाहन का इंतजाम किया था। करीब 3 लाख रूपये के जेबरात उसी के पास है। पुलिस ने रमाकांत को हरदोई जनपद से गिरफ्तार किया है | लेकिन गिरफ़्तारी जनपद में ही दिखायी है | जेबर रमाकांत के खेत से बरामद दिखाए है |
कंचन के पिता शिवपाल यादव ने 8 मई को पुत्री को भगाने के मामले में 7 लोगो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना अमृतपुर पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी ग्राम मुजहा निवासी रमाकांत पुत्र दफेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रेमी रमाकांत मिश्रा की निशादेही पर मक्के के खेत में बैग में रख कर दबाये गये करीब सात-आठ लाख रूपये जेबरात बरामद कर लिये।
कंचन का शव 13 मई को सुबह ग्राम गुतासी के निकट नबाबगंज मार्ग पर मिला था। उसके पास कानपुर से मथुरा का रेलवे टिकट के अलावा कई लोगो के मोबाइल नम्बर थे।
एसओ अमृतपुर एके सिंह ने बताया की रमाकांत के मोबाइल फोन की काल डिटेल जाँच पड़ताल की गयी जिसके चलते वह गिरफ्तार किया गया । बांकी जिन पर मुकदमा दर्ज किया गया था उन पर जाँच चल रही है |हत्या रोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |