तीन की मौत पर फतेहगढ़-कानपुर मार्ग तीन घंटे तक जाम

Uncategorized

jaamफर्रुखाबाद:(कमालगंज)मार्ग दुर्घटना में पिता पुत्र सहित तीन की मौत पर आक्रोशित लोगो ने जाम लगा दिया | जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी | मृतको के परिजनों क आने पर जाम खोला जा सका | पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदगंज के निकट ट्रक ने टक्कर मारकर तीन को मौत की नीद सूला दिया | सुचना मिलने पर भीड़ एकत्रित हो गयी | और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया |जाम की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुचे | और जाम लगाये लोगो को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ नही मानी | जिससे तीन घंटे तक जाम की स्थित बन गयी |
काफी समय के बाद जब मृतको के परिजन मौके पर पंहुचे तो शवो का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा | तब जाकर जाम खुल गया |