जिला जेल कांड: गोली से घायल दूसरे कैदी ने उपचार हेतु न्यायालय में लगायी गुहार

Uncategorized

jila jailफर्रुखाबाद : बीते दिनों जेल में हुये बबाल के बाद कई आधिकरियो व कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है | डीआईजी अभी भी जेल में जाँच हेतु डेरा डाले हुए है | जेल प्रशासन पर इसके बाद भी लापरवाही का आरोप लग रहा है| गोली चलने से घायल दूसरे कैदी ने न्यायालय से गुहार लगायी है और जेल के बाहर उपचार कराने की बात कही है|
जिला जेल में हत्या के मामले में बंद कैदी रन सिंह पुत्र वृजलाल ने अदालत के समाने पंहुच कर गुहार लगायी है की जेल जेलर व बंदी

रक्षको के द्वारा चलाई गयी गोली से वह भी घायल हुआ था लेकिन जेल प्रशासन ने उसका इलाज नही कराया है| फतेहगढ़ के एडीजे 7 की अदालत मेंदी गयी याचिका में कैदी रन सिंह ने कहा है की जेल कर्मचारियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है| छर्रे उसके पेट में लगे है| लेकिन जेल प्रशासन उसका उसका इलाज नही करा रहा है|
घटना के समय पुलिस ने केवल उसका मेडिकल ही कराया था|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]