आग में जलकर आर्मी पम्प आपरेटर के पुत्र की मौत

Uncategorized

aagफर्रुखाबाद : बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर पम्प आपरेटर की हालत नाजुक हो गयी | उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया | जंहा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी |
फतेहगढ़ राजपूत रेजिमेंट में तैनात पम्प मैंन राम नारायण का 19 वर्षीय पुत्र विपिन संदिग्ध परस्थितियो में आग लगने से घायल हो गया | चीख पुकार सुनकर घर के सदस्य एकत्रित हुए और सुबह तकरीवन दस बजे घायल विपिन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया |
जंहा घायल विपिन का इलाज चल रहा था | तकरीवन एक बजकर 30 मिनट पर विपिन की मौत हो गयी | मामले की सूचना पुलिस को दी गयी | परिजन कुछ बोलने को तैयार नही है | पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है |