महिला की गला घोट कर हत्या,लाश सड़क किनारे फेंकी

Uncategorized

HTYA
फर्रखाबाद : बीती रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया | सुबह जब ग्रामीणों ने लाश को सडक किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सुचना दी गयी | शव की शिनाख्त नही हो पायी है |

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम सिठुऔपुर के निकट सड़क किनारे एक महिला की लाश देख क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी | मौके पर भीड़ लग गयी | महिला गुलावी रंग की साड़ी पहने हुए है | लाश के गले में नीले रंग का कपडा बंधा हुआ है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की महिला की गला घोट कर हत्या की गयी है | महिला 28 अप्रैल को घर से ला पता हुई थी | महिला का विवाह बदायू जनपद के उसैत गांव से हुआ था |
जानकारी होने पर थाना प्रभारी श्रीकान्त यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुच गये | और लाश की तलाशी ली शव के पास से एक कागज मिला जिसमे मिला नम्बर पर पुलिस ने बात की तो फोन अम्रतपुर के ग्राम करनपुरदत्त निवासी शिवपाल यादव ने बात की और लाश अपनी पुत्री की बतायी है फ़िलहाल पुलिस शिवपाल सिंह के आने का इंतजार कर रही है | जारी……………..आगे की खबर के लिए अपडेट करते रहे