बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर लटकी तलवार

Uncategorized

ajit mhajn 1फर्रुखाबाद : पहले से ही भाजपा के कई बड़े पदाधिकारियों की आँख का कंकड़ बने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर तलवार लटकती दिखायी दे रही है | उनपर चुनाव में निष्क्रिय भूमिका निभाने का आरोप भी लगता दिख रहा है | कुर्सी युवा मोर्चा के एक पूर्व दावेदार के पास जा सकने की चर्चा तेज हो गयी है |

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित महाजन पहले से ही जिला महामंत्री विमल कटियार व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार की आँखों में खटक रहे थे | दरअसल जिस समय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर अजित को बैठाया गया था | तो भाजपा जिलामहामंत्री विमल कटियार व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने इनके मनोनयन को नाजायज बताया था | तभी से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आँखों में खटक रहे है |

वही लोक सभा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के चुनाव प्रचार में भी महाजन को कभी कभी ही देखा गया था | सूत्रो की माने तो यह बात पार्टी नेतृत्व के पास तक पंहुच गयी है | जिससे जल्द ही युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद के लिए नये नाम मांगे जा सकते है | वही चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद इस प्रक्रिया को गति दी जाने की कानाफूसी चल रही है |