सातनपुर मंडी में आग से हड़कम्प, लाखो का नुकसान, ईवीएम सुरक्षित

Uncategorized

Fire in Satanpur Mandi 1फर्रुखाबाद: देर रात सातनपुर मंडी में आग से हड़कम्प मच गया| तीन बारदाने की गोदामो सहित कई लकड़ी की दुकाने जल कर राख हो गयी है| गनीमत है कि आग वहां लगी है जहाँ से ईवीएम मशीने कुछ दूरी पर है| वर्ना करोडो फूक चुके प्रत्याशियों का भाग्य भी आग में स्वाहा हो जाता और चुनाव एक बार फिर…| मगर चिंता करने की कोई बात नहीं आग बहुत दूर है मगर तीन घंटे के बाद भी बुझाई नहीं जा सकी है| खबर लिखे जाने तक आग पर एक फायर ब्रिगेड के सहारे काबू नहीं पाया जा सका था|
Fire in Satanpur Mandi
सातनपुर मंडी में नरवीर सिंह एंड कम्पनी, राजराम ओमकार सिंह एंड संस और गुड्डू बारदाने वालो के गोदाम आग में स्वाहा हो गए| आग से लाखो रुपये का आलू भरने वाले बोर और अन्य बारदाना जल कर रख हो गया| इसी के साथ दुर्विजय की चाय की दुकान के साथ ही कई लकड़ी की दुकाने जल गयी| आग लगने के कारणों से अभी पर्दा नहीं उठा है| एक फायर ब्रिगेड की गाडी का बार बार पानी ख़त्म हो जाता है|

मौके पर जिलाधिकारी पवन कुमार और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए है| प्रत्याशियों की वोटो से भरी ईवीएम पास के ही स्ट्रांग रूम में रखी गयी है| जो फ़िलहाल सुरक्षित है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]