सुबोध यादव ने लिखवाया भाजपा समर्थको के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

Uncategorized

Subodh Yadavफर्रुखाबाद: कमालगंज के मोहनपुर दीनारपुर मतदान केंद्र पर भाजपा और सपा समर्थको में हुई भिड़ंत का मामला गरमा गया है| देर रात जहाँ भाजपा के थाना घेरने के बाद सपा समर्थको पर मारपीट की एनसीआर दर्ज की गयी उसके बाद सपा प्रत्याशी के पुत्र सुबोध यादव ने बलॉक प्रमुख राशिद जमाल ने थाने में जाकर भाजपा समर्थको पर धारा 307 और 506 धमकी का मुकदमा लिखवाया है| देर रात थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया| इससे पहले सड़को पर जमालुद्दीन, रामेश्वर यादव और राशिद जमाल मुर्दाबाद के नारे भाजपा वालो ने लगाये थे|
+ [bannergarden id=”17″]
थाने में सपा समर्थक जनार्दन यादव ने 19 भाजपा समर्थको पर नामजद मामला दर्ज कराया है| थाने में दी गई तहरीर में जनार्दन ने कहा है कि वो बूथ संख्या 246 पर सपा का अधिकृत एजेंट था| शोले ठाकुर एक सैकड़ा साथियो के साथ बूथ पर कब्ज़ा करने के लिए आये| जिसे रोक गया| जिस पर विपक्षी लड़ने पर उतारू हो गए और तमंचे से फायर करने लगे| जिससे मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गयी| वो लोग किसी तरह से जान बचकर भागे| शोले ठाकुर, सुनील प्रजापति, सर्वेश, रामप्रकाश कटियार, धीरज कटियार, विभु राजपूत, सोनू, राजेश लल्ला, विशाल, श्यामवीर प्रजापति, रणजीत शर्मा, विकास राजपूत, अनुपम,दीपक राजपूत, बेनाम, विकास, सन्नी गुप्ता s/o प्रमोद गुप्ता, सौरभ, संजू वेर्मा और एक सैकड़ा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है|