मतदान केंद पर बारातियो जैसा स्वागत

Uncategorized

Matdaan farrukhabadफर्रुखाबाद: माडल मतदान केन्द्रो पर मतदाताओ का बारातियो जैसा स्वागत हो रहा है| गेट पर पहुँचते ही पहले स्वागत में बैंड बजता है| मतदाता का तिलक किया जाता है और उसके बाद मतदान कर्मी (सहयोगी) मतदाता को उसके बूथ तक पहुचाते है| यही नहीं विकलांगो के लिए व्हील चेयर का इंतजाम है| मतदान केंद्र के गेट पर ही उन्हें व्हील चयर पर बैठा कर मतदान कर्मी खुद अंदर ले जाते है| उंसके बाद सहजता से गेट तक छोड़ने जा रहे है|

MATDANहुनाव आयोग की व्यवस्था को मतदाता तो साराह ही रहे है जनता में भी इसका सुखद सन्देश जा रहा है| नेताओ ने जो डर या भय पैदा किया है उससे इतर एक अलग व्यवस्था पर चुनाव आयोग के साथ साथ जिला प्रशासन भी इतरा रहा है| मतदाताओ का स्वागत करने में लगाये गए स्कूली बच्चे उत्साहित है| खुद जिलाधिकारी पवन कुमार की पुत्री इस काम को करके आनंदित हो हुई|
Election Farrukhabad