सोनिया की सांप्रदायिकता पर क्यों चुप है चुनाव आयोग: मोदी

Uncategorized

modiगाजियाबाद: कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने पहले देश को बांटा, जन जन को बांटा, लेकिन भारत मां के लिए जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों को भी वोट बैंक के खातिर बांटने का प्रयास किया है। यह बात नरेंद्र मोदी ने इंदिरापुरम, गाजियाबाद में एक रैली में कही। वे पार्टी उम्मीदवार वी के सिंह के चुनाव प्रचार के लिए आए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस परेशान है कि मोदी से कैसे निपटें? मोदी ने रैली में सोनिया गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति में डूबी सोनिया की सरकार ने सेना में संप्रदाय के आधार पर गिनती के आदेश दिए थे। मैं सेना के अधिकारियों को नमन है। जिन्होंने इसके लिए साफ इनकार कर दिया था। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस को मोदी के भाषण में संप्रदायिकता नहीं दिखती है तो वो निराश है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
मोदी ने कहा कि अब स्वयं कांग्रेस पार्टी की नेता(सोनिया गांधी) घोर संप्रदाय की भाषा बोलने लगी हैं। कल उन्होंने जो कहा है वो सांप्रदायिकता है। मोदी ने कहा कि संप्रदाय के नाम पर वोट देने की अपील करना भारत के चुनावी नियमों के खिलाफ है। 24 घंटे हो गए। टीवी-मीडिया में खबर आ चुकी है, चुनाव आयोग स्वतः संज्ञान क्यों नहीं ले रहा।

मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के कोने कोने में जाकर भारत का भाग्य बदलने की बात कर रहा हूं, विकास की बात कर रहा हूं, माताओं बहनों के सम्मान की बात कर रहा हूं। पर कांग्रेस के पास कोई कोई जवाब नहीं है। मैं कहता हूं कि महंगाई पर दिल्ली की सरकार जवाब दे। मैं कहता हूं कि बेरोजगारी,माताओं बहनों, किसानों की हालात पर चर्चा होनी चाहिए, तो वो कहते हैं कि पहले सेक्यूलरिज्म की चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस इन सवालों से कतरा रही है। एक ही माला जप रही है सेक्यूलरिज्म का।

मोदी ने अपने भाषण में सोनिया गांधी पर एक के बाद एक कई सवालों के तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को 40 सालों से एक ही भाषण रटाया हुआ है। कभी सोचा नहीं था कि एक चाय वाला आकर के उनके कामों का हिसाब मांगेगा। गरीब का बेटा, गरीबी के नाम पर मूर्ख बनाने वालों से हिसाब मांगेगा। कांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा है कि मोदी से कैसे निपेटें। मोदी ने कहा कि मैं इलेक्शन कमीशन से अनुरोध करता हूं कि धर्म के नाम पर वोट का आह्वाहन करना चुनाव के लिहाज से सही नहीं है। आयोग कार्रवाई करे।

कांग्रेस और सोनिया गांधी ने देश को बांटने और गुमराह करने का पाप किया है। देश को तोड़ने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं कर सकता है। यूपी के पश्चिमी इलाके में आया हूं। आज पूरे देश में किसान आत्महत्या कर रहा है। हमें गुजरात में कृषि क्षेत्र में एक नई रणनीति बनाई। कृषि में गुजरात का नाम नहीं है। हमारी मुसीबत ऐसी है कि एक तरफ रेगिस्तान दूसरी तरफ पाकिस्तान है। हमने श्वेत क्रांति के लिए काम किया।

नौजवानों की तरक्की के बारे में मोदी ने कहा देश में नौजवान को रोजगार के अवसर मिलना चाहिए। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 10 करोड़ों नौजवान को रोजगार देंगे। कुछ दिन पहले धोखापत्र निकाला है, उन्होंने फिर से कहा कि 10 करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे। इस वादे पर किसी को विस्वास नहीं है।

मोदी ने कही कि सरकार ऐसी हो, जिसको कोई दबा ना सके। आए दिन पड़ोसी देश भारत को आंखे दिखाते हैं। इसलिए दिखाते हैं क्योंकि दिल्ली में सरकार दुर्बल है। अगर सरकार मजबूत होगी तो कोई भी आंख नहीं दिखाएगा। हम पड़ोसियों से आंख मिलाना चाहते हैं किसी को आंख दिखाना नहीं चाहते। मोदी ने कहा कि सपा, बीएसपी कांग्रेस एक चट्टे बट्टे की पार्टी है। इन तीनों का एक ही मकसद है कुछ भी करो कुर्सी पाओ।