सपा प्रत्याशी रामेश्वर का हलफनामा- 13 करोड़ की सम्पत्ति, 13 मुकदमे और 6 लाइसेंसी हथियार

Uncategorized

Rameshwar Yadavफर्रुखाबाद: सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में 13 करोड़ की चल अचल सम्पत्ति और 13 मुकदमो का जिक्र किया है| रिटर्निंग ऑफिसर फर्रुखाबाद के समक्ष पेश किये हलफनामे के अनुसार रामेश्वर के पास वाहनो के नाम पर केवल तीन ट्रैक्टर है| जबकि रामेश्वर दम्पति के पास कुल 6 लाइसेंसी हथियार है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
रामेश्वर सिंह के पास 9.75 लाख की नगदी और उनकी पत्नी राममूर्ति देवी के पास 7.63 लाख के नगदी सहित कुल अचल सम्पत्ति 3.19 करोड़ है| दो ट्रैक्टर रामेश्वर यादव के नाम व् एक ट्रैक्टर पत्नी के नाम है| रामेश्वर और उनकी पत्नी के पास 2 रायफल, 2 पिस्तौल और 2 बन्दूक है| अचल सम्पतियो में रामेश्वर सिंह के पास 11 आवासीय भूमि/भवन है| रामेश्वर के नाम कुल 4.95 करोड़ की अचल सम्पत्ति जबकि उनकी पत्नी के नाम 5.52 करोड़ की अचल सम्पत्ति दर्शाई गयी है| उन्होंने अपने ऊपर कुल 13 मुकदमो का जिक्र किया है|