पहले लोधियों ने शाक्य जिताये, अब शाक्य लोधी प्रत्याशी जिताये- कल्याण सिंह

Uncategorized

KALYAN SINGHफर्रुखाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्याण सिंह ने पुलिस और प्रशासन पर सपा के एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया है| कल्याण सिंह ने बताया कि कुछ अफसरो को चुनाव आयोग ने हटा दिया है| भाजपा ऐसे पुलिस अधिकारियो की सूची तैयार कर रही है जो सपा नेताओ के घरेलु नौकरो की तरह काम कर रहे है, इनकी शिकायत चुनाव आयोग को भेजी जायेगी|

पत्रकारो के सवालो का जबाब देते हुए कल्याण सिंह ने कहा कि टिकट वितरण के बाद रुष्ट नेताओ को मनाया जा रहा है| पूर्व विधायक सुशील शाक्य और शाक्य समाज के विरोध पर कल्याण सिंह ने कहा कि शाक्यों को भाजपा में हमेशा मौका मिला है| फर्रुखाबाद से दयाराम शाक्य दो बार सांसद रहे है और उन्हें लोधी समाज का वोट मिला| एटा में महादीपक शाक्य 6 बार सांसद रहे| क्या अकेले शाक्य वोटो की दम पर जीत गए| उन्हें भी वहाँ हमेशा लोधियों ने वोट दिया| अब लोधी प्रत्याशी को शाक्य समाज भी वोट देकर चुनाव जिताएगा|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
कुलदीप गंगवार के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कल्याण सिंह और मुकेश राजपूत अनभिज्ञ दिखाई पड़े| जिलाध्यक्ष ने जबाब दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के लखनऊ में मौजूद न रहने से पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम नहीं बन पाया था| कब शामिल होंगे इस पर कोई पुख्ता जबाब नहीं मिला| कल्याण सिंह के साथ प्रत्याशी मुकेश राजपूत, मोहन अग्रवाल और जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार मौजूद रहे|