मैंने डकैती नहीं डलवाई, क़त्ल नहीं किये, पकडे नहीं करवाई- सलमान खुर्शीद

Uncategorized

Salman khursidफर्रुखाबाद: कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने जनपद में अपने चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि कुछ लोग टीवी पर कहते है कि उन्होंने कुछ नहीं किया तो निराशा होती है| सलमान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वे चाहते है कि सलमान उनकी तरह काम करे तो ये उनसे नहीं होगा| उन्होंने क़त्ल नहीं किये, डकैती नहीं डलवाई, पकडे नहीं करवाई, पुलिस को दबाब में नहीं लिया, किसी की जमीन नहीं हड़प पाये, अवैध रूप से यहाँ पर बसे नहीं चलवाई, अवैध रूप से कब्जे नहीं करे, ईंट के भट्टे में किसी को झोका नहीं, किसी को धमकाया नहीं, किसी को डराया नहीं, बंदूके लेकर फर्रुखाबाद में खां-सहाबी नहीं दिखाई| ये मैंने नहीं किया| क्या ये उन्हें सब करना चाहिए था तभी लोग कहेंगे कि सलमान ने फर्रुखाबाद में बहुत कुछ किया| मगर मेरे और फर्रुखाबाद के संस्कार में यह नहीं है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
अपने खिलाफ कम्पिल थाने में आचार संहिता के मुकदमे से गुस्साए सलमान खुर्शीद ने कहा कि अभी तो चुनाव शुरू भी नहीं हुआ है| केवल घोषणा हुई है| वे कानून जानते है| किसी के इशारे पर प्रशासन और पुलिस काम न करे| उन्हें यहाँ के प्रशासन पर भरोसा है| सलमान ने रोष भरे शब्दो में कहा कि उन्हें ज्यादा न छेड़े| कहीं हाथ से कलम गिर गया तो….| वे कानून की लड़ाई लड़ते है| सलमान ने चुनौती देते हुए कहा कि उनके खिलाफ नाजायज मुकदमे लिखे जा रहे है| चुनाव में बाधा पहुचाने की आईपीसी में धारा है| उन्होंने कहा कि वे भी कानून मंत्री रहे है| सुप्रीम कोर्ट में 1 हजार वकील खड़ा कर देंगे| इसलिए पुलिस वाले मुकदमा जरा सोच समझ कर लिखे| कानून के मुताबिक चले किसी के कहने पर नहीं| उन्होंने अपने भाषण में मोदी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि वे तो खुद को भगवान समझने लगे है|