खुला राज- बीबी बुलाने को रचा अपहरण का स्वांग, खुदवा डाली ससुराल

Uncategorized

Vishal Khushboo Kamalganjफर्रुखाबाद: कमालगंज: तीन साल पहले लड़की पटाई शादी की मगर लड़की ससुराल नहीं आई| इसी बीच उसके पुत्र का भी जन्म हो गया मगर बीबी ससुराल में रहने को राजी नहीं हुई| बीबी को घर बुलाने के लिए उसके पति ने खुद के अपहरण का नाटक रच डाला| बाप ने अपहरण कर हत्या का का शक जाहिर किया तो पुलिस ने लाश बरामदगी के लिए लड़की का घर खोद डाला मगर वो जिन्दा मिला और न ही मुर्दा| आखिर एक बाग़ में खुद को बंधवाकर डालवा दिल्या और बरामद हो गया| मगर जब पुलिस का चाबुक चला तो जबान बोले- बीबी साथ चलने को तैयार हो तो सच बता दूंगा| और इस तरह खुल गया राज|

[bannergarden id=”8″]
कमालगंज के जवाहर नगर कस्बे के विशाल उर्फ़ बउआ पुत्र मोहन कुमार गुप्ता ने कमालगंज की ही खुशबू से प्रेम विवाह तीन साल पहले किया था| खुशबू ठाकुर है लिहाजा उसके घरवालो ने उसे ससुराल नहीं जाने दिया| विशाल ससुराल और अपने घर के बीच झूलने लगा| 6 माह पहले खुशबू एक एक पुत्र भी हुआ| अव विशाल चाहता था था कि खुश्बू उसके साथ घर पर रहे| वो जाने को तैयार नहीं थी| इसी बीच 15/3/2014 को विशाल गायब हो गया और उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कमालगंज थाणे में लिखा दी| तीन दिन बाद विशाल के पिता ने आशंका जाहिर की उसके बेटे को उसकी ससुराल वालो ने अपृहत कर हत्या कर दी है और लाश को घर में ही गाड़ दिया है|

Kamalganjये सुनकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए| पुलिस ने खुशबू के घर की खुदाई करा डाली मगर लाश नहीं मिली| आज शनिवार को सुबह किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि देवरान गढ़िया के बाग़ में एक युवक बंधा पड़ा है| मौके पर पहुचने पर पता चला कि विशाल बंधा पड़ा है और उसके मुह में कपडा ठूसा है| उसे खोला कर कोतवाली लाया गया| दूसरी तरफ विशाल के पिता के इशारे पर विशाल के साले को हिरासत में ले लिया गया था| पुलिस की थोड़ी सी ही कड़ाई में टूट गया विशाल और बोल पड़ा कि अगर उसकी बीबी खूशबू घर चलने को तैयार हो तो वो सच सच बता देगा| विशाल ने बताया कि उसने एक दूधिया से हाथ पैर बंधवा कर अपह्रत होने का नाटक किया था| फिलहाल खूशबू ससुराल पहुचे न पहुचे विशाल के सरकारी ससुराल पहुचने के आसार बन गए है| पुलिस अभी पूछताछ कर रही है|
[bannergarden id=”11″]