पीस पार्टी ने फर्रुखाबाद से उतारा तमजीद खान को, मुस्लिम वोटो की गणित गड़बड़ाई

Uncategorized

PEES PARTYफर्रुखाबाद: कमालगंज के नगला दाउद के रहने वाले मो तमजीद खान को पीस पार्टी ने चुनावी मैदान में उतार कर सपा, बसपा और कांग्रेस के समीकरणों में सेंध लगाई है| समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस तीनो पार्टियो के प्रत्याशी मुस्लिम वोटो की आस पर ही चुनावी नैया पार होने की उम्मीद जगाये थे| भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पीस पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ जहागीर ने अपनी पार्टी के उम्मेदवार की घोषणा की|

[bannergarden id=”8″]
पीस पार्टी ने सपा और बसपा पर मुस्लिम वोटो के सहारे चुनाव जीत कर मुसलमानो के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है| डॉ जहागीर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव अपनी जात के केवल ६ प्रतिशत वोटो के सहारे चुनाव नहीं जीत सकते| उन्हें २० प्रतिशत मुसलमानो ने सहयोग किया और सत्ता सौप दी मगर मुलायम सिंह ने एक आजम खान के कहने पर मुज्जफरनगर में मुसलमानो के अन्याय होने दिया| जब मुज्जफरनगर में लोग दंगे की चपेट में थे तब मुलायम सिंह सैफई में नाच देख रहे थे| उन्होंने बसपा को भी सिर्फ नसीमुद्दीन के हाथो मुसलमानो का शोषण करने के लिए छोड़ देने का आरोप मायावती पर लगाया| डॉ हाजगीर के साथ कैप्टन इस्माइल शमशेर खान भी पार्टी प्रत्याशी की घोषणा करने नगला दाउद पहुचे थे|
[bannergarden id=”11″]