JNINEWS के शमसाबाद कार्यालय का उदघाटन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: टेक्नोलॉजी के बढ़ते कदमो के साथ जेएनआई न्यूज़ मीडिया ने हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाई है| 5 साल पहले लोकसभा चुनावो की शुरुआत में एसएमएस से न्यू मीडिया की शुरुआत करने वाला जेएनआई आज वेबमीडिया के माध्यम से 80000 से ज्यादा मोबाइल और कंप्यूटर पर देखा जाने वाला न्यूज़ मीडिया में सबसे आगे चल रहा है| फर्रुखाबाद जिले में सबसे ज्यादा लोगो तक खबरे पहुचाने में लगातार न० 1 बना हुआ जेएनआई घर घर में मोबाइल पर पढ़ा जा रहा है| जनता और गाव गाव रिपोर्टर्स की मांग पर शमसाबाद ब्लाक में जेएनआई न्यूज़ के हाई-टेक कार्यालय का उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने किया| अब शमसाबाद ब्लाक और उसके आसपास क्षेत्र के समाचारो को तुरंत जे एन आई पर पढ़ने का मौका भी जनता को मिलेगा|
JNI SHAMSABAD
शुक्रवार को शमसाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने जेएनआई के शमसाबाद कार्यालय का उदघाटन करते हुए कहा कि जनपद में समाचारो के सही विश्लेषण और तथ्य परख खबरो के कारण जे एन आई बहुत ही कम समय में जनता की पसंद बन गया है| उन्होंने शमसाबाद के इलाको की खबरो को और अधिक स्थान देने की मांग भी रखी| श्री गुप्ता ने कहा कि आज ताजा खबरो का दौर है| बसी खबरो से अब जनता का सरोकार नहीं रहा| जेएनआई पर राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय समाचार हर वक़्त ताजा पढ़ने को मिलते है ये सबसे बढ़ी बात है| न्यू मीडिया में ताजा समाचारो के छपने से खबरो को छुपाने का मौका भी पुलिस और प्रशासन के पास नहीं होता है और यही सबसे बड़ी कामयाबी है|
[bannergarden id=”8″]
शमसाबाद का कार्यालय फैजबाग में कायमगंज फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर खोला गया है| कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर जेएनआई शमसाबाद/कायमगंज के इंचार्ज पत्रकार सुगंध गंगवार ने सभी अतिथियो का स्वागत किया| इस मौके पर जे एन आई के प्रशासक/मुख्य सम्पादक पंकज दीक्षित, जितेन्द्र कुमार गंगवार, रामनिवास यादव, रतन शर्मा, नरेश गंगवार सुमित गंगवार, अनिल, रमाकांत, उमाकांत और बंटी आदि उपस्थित रहे|