मुकेश, सुशील, मिथलेश या कोई और- भाजपा प्रत्याशी पर फैसला 15 मार्च को

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद: कौन बनेगा सांसद से पहले फर्रुखाबाद में कौन बनी भाजपा प्रत्याशी पर ही सुई लटकी हुई है| यूपी में लगभग हर सीट पर यही मुद्दा अटका हुआ है| मोदी से लेकर मुरली मनोहर जोशी की घोषणा अटकी हुई है| दरअसल में अंदरखाने की रिपोर्ट डबल लाक की सुरक्षा में फसे होने के कारण प्रत्याशियो की सांसे अटकी हुई है| दावेदारो में ऐसा कोई नहीं जो अब तक अपनी टिकट पर कोई सट्टा लगा सके| दिल्ली में 13 मार्च की बैठक में बहस और विचार विमर्श के बाद तैयार सूची को एक बार फिर से मंथन किया जा रहा है| संघ और अमित शाह दो पहलुओ के बीच सूची को अंतिम रूप दिया जाना है| नरेंद्र मोदी को मुहर लगानी है| मामला अटका हुआ है को भाजपा के कद्दावर नेताओ की टिकटों को लेकर और बेचारे फसे है बाकी के 75|
[bannergarden id=”8″]
भाजपा का चुनाव प्रचार थमा हुआ है| मोदी प्रत्याशी पर भी भारो पड़ रहे है| बसपा, सपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनाव प्रचार में आए निकले हुए है| वहीँ भाजपा अभी प्रत्याशी के स्वागत के लिए आतिशबाजी का आर्डर ही दे पाई है| वैसे भाजपा नेताओ का कहना है कि क्षेत्र में सबसे ज्यादा वे मोदी की वजह से छाये हुए है| भाजपा की टिकटों पर फैसला 15 मार्च को आना है|