17 जनवरी को राहुल को PM कैंडिडेट घोषित करेंगी सोनिया!

0
100

rahul gandhiनई दिल्ली। युवा नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने को लेकर लगातार बढ़ते शोर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक 17 जनवरी को बुलाई है।

[adrotate banner="3"]

एआईसीसी का कामकाज देखने वाले महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने आज बताया कि यह बैठक दिल्ली में होगी। एक साल पहले ‘गुलाबी नगरी’ जयपुर में हुई एआईसीसी की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाया गया था।

चार राज्यों में पार्टी की शर्मनाक पराजय के बाद देश भर के कांग्रेस के पदाधिकारी पहली बार 17 जनवरी को एक जगह जमा होंगे। पार्टी के अंदर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग भी जोर पकड़ चुकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस जयपुर में हुई बैठक की तर्ज पर ही इस बैठक में राहुल को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]