गजब हो गया- फतेहगढ़ की जिला जेल में 8 इंच की सुरंग से बंदी फरार हो गया

Uncategorized

District Jail Fatehgarh 1फर्रूखाबाद: अंग्रेजो के ज़माने की जिला जेल से बीती रात एक बंदी के फरार होने की सूचना जेलर ने पुलिस को दी है| फरार होने वाला बंदी बलात्कार का आरोपी था| वैसे 8 इंच की सुरंग की सुरंग बनाकर बैरक से निकल कर जेल की दीवार से फरार होने की कहानी पर जेल के अंदर और बाहर पूरी तरह से यकीन नहीं किया जा रहा है| नाम न खोलने की शर्त पर एक सिपाही ने बताया कि बंदियो से जेल की निर्माणाधीन नई बॉउंड्री वाल में मजदूरी करवायी जाती है| फरार बताया जा रहा बंदी भी कल मजदूरी करने बाहर गया था और शायद लौटा नहीं इसलिए सुरंग, सीढ़ी और चादर की कहानी तैयार की गयी है| पुलिस अधीक्षक और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके का मोयना किया| मामले में दोषी और लापरवाह कर्मियो के खिलाफ मुकदमे लिखाने की कार्यवाही की जा रही है| वैसे इन कहानी की पुष्टि नहीं है|
[bannergarden id=”8″]
District Jail Fatehgarhजेल प्रशासन के अनुसार बीती रात बलात्कार के आरोपी बंदी सुभाष शर्मा भाग गया है| थाना कम्पिल के ग्राम अकराबाद निवासी श्रीकिशन बढ़ई का पुत्र सुभाष दुष्कर्म के आरोप में 6 जनवरी 2014 से जेल की बैरिक नम्बर 3 में बंद था। सुबह 6 बजे बंदियो की गिनती में एक बंदी कम पाये जाने पर हड़कम्प मच गया| बैरिक नम्बर 3 की दीवार में नकब देखे जाने के बाद जांच पड़ताल करने पर पता चला कि बैरिक में 57 बंदी थे। जिनमें बंदी सुभाष भाग गया।
[bannergarden id=”11″]
मेन गेट के ऊपर की छत से बॉउंड्री वाल तक पंहुचा-
जेल प्रशासन के अनुसार शतिर सुभाष ने शौचालय के टैंक के पाइप की सहायता से पुरानी मिट्टी से बनी दीवार की ईटे निकाली और में गेट के निकट लगे पीपल के पेड़ के सहारे मुख्य दीवार के ऊपर पहुच गया। और चादर के 2 टुकडो व लकडी की फन्टी के सहारे सैकड़ो फुट दीवार पर लेटे हुये सरकता रहा। जब उसे निर्माणाधीन दीवार की बल्लिया मिली, उन्ही के सहारे जेल के बाहर कूद कर भाग गया। जब सुभाष जेल की दीवार पर धीरे धीरे काफी देर तक सरकता रहा उसी दौरान जेल की दीवार के अदंर व बाहर बंदी रक्षक गस्त लगाते रहे। इन्ही करीब आधा दर्जन बंदी रक्षको को सुभाष के भाग जाने के मामले में दोषी पाया गया है।
[bannergarden id=”17″]
जेल प्रशासन ने दोषी बंदियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक आरपी पाण्डेय व सीओ सिटी बाईपी सिंह ने जेल में क्षतिग्रस्त बैरिंक का निरीक्षण किया। सुभाष के द्वारा किये गये दुष्कर्म की शिकार लड़की नारी निकेतन इटावा में है। सुभाष के भाग जाने के कारण लड़की को भी जान का खतरा हो गया है। पुलिस प्रशासन ने लड़की की सुरक्षा बडाये जाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। सुभाष की तलाश में उसके ठिकानो पर पुलिस ने छापा मारी की।

फरार की कहानी में छेद-
जिला जेल का प्रशासन भले ही बंदी को सुरंग बनाकर फरार होने की कहानी बता रहा हो मगर हालात और जेल के अंदर और बाहर जेल से संबंध रखने वाले कर्मियो को ये हजम नहीं हो रहा है| नाम न खोले जाने की शर्त पर अंदर और बाहर दोनों जगह सूत्रो ने बताया कि जिला जेल की नयी बॉउंड्री वाल का निर्माण कराया जा रहा है| इसमें जेल के बंदियो का इस्तेमाल किया जाता है| कल भी कुछ बंदी मजदूरी करने के लिए गए थे| सम्भवत: वहीँ से बंदी फरार हो गया| अब इतनी बड़ी गैकानूनी हरकत को छिपाने के लिए सुरंग की कहानी गढ़ी जा रही है| वैसे भी सुरंग का साइज़ बंदी के सुरंग से फरार होने में संदेह उत्पन्न कर रहा है|