भोर होते ही पूर्व सैनिक की हत्या- पुलिस की साख पर सवाल, चौबीस घंटे में हुआ तीसरा क़त्ल,

Uncategorized

Chandra prakash Murder 1फर्रुखाबाद: बीती शाम मोहमदाबाद क्षेत्र में दो छात्राओ की हत्या के बाद अभी पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया था कि एक और क़त्ल राजेपुर में करके बदमाश फरार हो गए| अराजकता और दहशत के माहौल से लोग सिहर उठे है| पुलिस राजनैतिक चक्रव्यूह में फसी हुई है और नेताओ की भैस तलाशने में समय खपा रही है और यूपी में इंसान मौत के मुहाने पर बैठा हुआ है| ये समाजवाद का नया चेहरा है| पिछले सप्ताह का अंत शनिवार की शाम एक परिवार की दो महिलाओ की हत्या से हुआ| और नए सप्ताह की शुरुआत सोमवार सुबह राजेपुर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक के क़त्ल से हुई|

Chandra prakash Murderराजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी 55 वर्षीय चन्द्र प्रकाश सिंह मोटरसाइकिल द्वारा अपने पौत्र 11 वर्षीय राजन, 6 वर्षीय विजय और 5 वर्षीय पौत्री वैशाली को लेकर भोलेपुर स्थित प्यारेलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छोड़ने जा रहे थे| चंद्रपकाश गाव से बमुश्किल 1 किलोमीटर ही चल पाये थे कि बरेली हाईवे के निकट दो अज्ञात हत्यारे सरसो के खेत से निकल कर बाहर आये और चंद्रप्रकाश को रोका| चंद्रपकाश को रोककर महेशपुर गाव का राटा पूछा| इससे पहले कि वे रास्ता बताते हत्यारो ने दो गोलियां चंद्रप्रकाश के ऊपर चला दी और फरार हो गए| घायल चंद्रप्रकाश मौके पर ही छटपटाकर गिर गया| मामले की सूचना चंद्रप्रकाश के साथ गए पौत्रो ने भाग कर गाव में दी| पूर्व सैनिक की गोली मरने की सूचना मिलते ही सैकड़ो की तादात में भीड़ घटनास्थल पर पहुंची| लहुलूहान चंद्रप्रकाश सिंह को लोहिया अस्पताल पहुचाया जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी|

[bannergarden id=”8″]
चन्द्रप्रकाश सिंह 15 वर्ष पूर्व फ़ौज से रिटायर हुए थे| उनका बड़ा पुत्र मिजोरम में BSF में तैनात है| इसके अलावा चंद्रप्रकाश के तीन पुत्रिया है| बड़ी पुत्री दीपा का विवाह हो चूका है| छोटी पुत्री सोनी और गौरी गाव में ही रहती है| सूचना मिलने पर सभी परिजन पहुच गए है| [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]